IFMIS Portal के माध्यम से Salary Slip डाउनलोड करना
IFMIS Portal से Salary Slip Download करना
https://www.mptreasury.gov.in/IFMS/
IFMIS Salary Slip
Pay Slip From MP Treasury
IFMIS से अपनी सैलरी स्लिप Download कैसे करें :~
मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिए आईएफएमएस पोर्टल है जिससे समस्त अधिकारी कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप यह जानना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारी IFMS के माध्यम से अपनी सैलरी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं, जिसका लॉगिन IFMS Employee पोर्टल पर होता है. मध्य प्रदेश सरकार की वित्त विभाग ने 2017 से एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (IFMS) को कर्मचारियों के वेतन प्रबंधन के लिए शुरू किया है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को कई सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। ये एक कर्मचारी पेस्लिप रिपोर्ट है, जिसे कर्मचारी अपनी वेतन स्लिप देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
IFMIS से दो प्रकार से Pay Slip Download की जा सकती है
1. Employee Pay Slip Report (Monthly वेतन स्लिप)
2. Annual Salary Statment (वार्षिक वेतन स्लिप)
mp treasury ifmis से दोनो सैलरी Pay Slip डाउनलोड करने की जानकारी पोस्ट में आगे पढ़ सकते हैं।
IFMIS MP Treasury पोर्टल से Pay Slip डाउनलोड करने की लिंक ~
https://www.mptreasury.gov.in/IFMS/
IFMS पोर्टल पर लॉग इन के लिए Direct Link है. IFMIS पोर्टल पर लॉग इन के लिए आपको Employee Code और Password की आवश्यकता होगी . Employee Code तथा Password आपको DDO से लेने होंगे. यदि आपको अपना Employee Code पता है किन्तु पासवर्ड नहीं मिला है तो आप अपना पासवर्ड स्वयं बना सकते हैं.
User Name - User Name में आपको अपना Employee Code दर्जन करना है.
लॉग इन करने के बाद आपको डैशबोर्ड पर जाकर HRMIS होम पर क्लिक करना होगा, HRMIS होम पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर कई विकल्प प्रदर्शित होंगे। आपको Employee Payslip Report (मासिक वेतन स्लिप) और Annual Salary Statement (वार्षिक वेतन स्लिप) के लिए Report के पास क्लिक करना होगा.
जब आप स्क्रीन पर शो होने वाले PaySlip Parameter के अंतर्गत Year और Month select करके Generate पर क्लिक करेंगे, तो आपकी सैलरी Report (Pay Slip) बन जाएगी। आप इसमें नीचे की ओर दिए गए बटन Print पर क्लिक करके अपनी पे स्लिप Print / Download कर सकते हैं। एमपी ट्रेजरी आईएफएमएस वेबसाइट का लिंक हमेशा नए टैब में खुलता है, यदि ब्राउज़र में आईएफएमएस वेबसाइट के लिए पॉप-अप ब्लॉक है तो आईएफएमएस लॉगिन पेज खुल नहीं सकेगा और ब्राउज़र में एड्रेस बार के पास एक संदेश दिखेगा, उसे ठीक करने के लिए आप उसे allow करें।

0 टिप्पणियाँ